Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

डॉ . खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई- 3 में IQAC के तत्वाधान में समाजशास्त्र विभाग में स्वास्थ्य विभाग (PHC भिलाई – 3) के द्वारा कोविड टीकाकरण ( CO – Vaccine, COVID – shield ) का कार्यक्रम शिविर का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अमृता कस्तूरे ने छात्र-छात्राओं को टीकाकरण का लाभ बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर लाभन्वित होने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में PHC भिलाई – 3 में पदस्थ स्वास्थ्य विभाग की सुपरवाइजर श्रीमती आर विश्वास, ए.एन.एम श्रीमती हर्षा मानिकपुरी, ए एन एम राधिका यादव , ए एन एम चांदनी , ए एन एम मीना साहू ने विद्यार्थियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक संपन्न किया ।

शिविर महाविद्यालय के कला ,विज्ञान, वाणिज्य संकाय एवं पीजीडीसीए के छात्र – छात्राओ ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रथम एवं द्वितीय डोज हेतु टीकाकरण करवाया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण श्रीमती नीलम शर्मा, डॉ भारती सेठी , डॉ मंजुला गुप्ता ,डॉ अल्पना दुबे, श्रीमती मंजुला दांडेकर, डॉ शीला विजय, डॉ. मनीष कालरा ,डॉ. शैलेंद्र ठाकुर ,डॉ. ममत सराफ, श्रीमती उमा आडिल एवं श्री खोमन बंछोर ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Exit mobile version