Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

डीए की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ कर्मचारीयों ने किया नारेबाजी फेडरेशन ने किया सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद

अमलीपदर-26 जुलाई को छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के बैनरतले विकासखंड मैनपुर के उपखंड अमलीपदर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभाग के कर्मचारीयों ने आंदोलन के दूसरे दिन भी धरना स्थल में भाग लिया!और अपने प्रमुख मांग महंगाई भत्ता को लेकर सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी किया!इस मौके पर उपस्थित जल संसाधन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री प्यारेलाल दूबे और कृषि विभाग के श्री पुरन सिंह ठाकुर को अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के उपखंड अमलीपदर के तत्वाधान में साल श्रीफल से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई!इस मौके पर जिला संयोजक मंडल के श्री प्रदीप वर्मा,बसंत त्रिवेदी एवं टंकेश्वर नागेश का धरना स्थल में आगमन हुआ!जिन्होंने उपस्थित कर्मचारियों का उत्साह वर्धन कर खूब नारेबाजी किया!ज्ञात हो कि आंदोलन के दुसरे दिन बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी धरना स्थल में डटे रहें

जिसमें प्रमुखरूप से सेवानिवृत्त कर्मचारी पुरन सिंह ठाकुर प्यारेलाल दूबे फेडरेशन संयोजक मंडल से वरूण चक्रधारी देवशरण राम साहू कमल किशोर ताम्रकार हेमलाल जगत,कुमार सिंह बघेल,दुर्योधन मांझी,उमेश श्रीवास,संतोष जगत,लोकेन्द्र अवस्थी,सुभाष पाण्डेय,भानूप्रताप राठौर अनंत राम नागेन्द्र,अवतार सिन्हा अजय सिन्हा,यशवंत साहू विवेक दुबे,हेमंत सिन्हा,सुन्दर लाल ध्रुव,प्रदीप त्रिपाठी,तीरथ श्रीवास,मधुराम झांकर,हरेश्वर बाबर,लक्ष्मीकांत दूबे,टेकराम साहू,सुरेश शर्मा कृष्ण कुमार ताम्रकार,मीना देवांगन,निर्मला राठौर,इंदू वाघे,संतोषी केंवट भोला सिंह मांझी,प्रेम चक्रधारी, तजमल सिंह सोरी,वीरबल बघेल नीलाम्बर जगत,दीनबंधु रावटे भरत त्रिपाठी,जयप्रकाश नागेश डोमार सिन्हा,भूषण पाडे़,दिनेश नेताम,धनसिंह मरकाम,सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे

Exit mobile version