गरियाबंद : बिना अनुमति के नियमों का उल्लंघन करके मुरम का अवैध उत्खनन करना ठेकेदार को पड़ गया महंगा, बता दे की इस मामले में SDM के दिशा-निर्देश पर नायाब तहसीलदार ने नागलदेही गांव पहुंचकर अवैध उत्खनन में शामिल ट्रैक्टर और जेसीबी पर कार्रवाई करते हुए उसे थाने लाकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
जानकारी के मुताबिक देवभोग SDM टिका राम देवांगन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि नहर नाली के कार्य के लिए नागलदेही गांव में एक निजी जमीन पर जेसीबी और ट्रैक्टर लगाकर मुरम का अवैध उत्खनन किया जा रहा हैं. सूचना पर मौके के लिए नायाब तहसीलदार अभिषेक अग्रवाल और उनकी टीम रवाना हो गई ।
बता दे की इस दौरान टीम ने यह पाया कि सूचना वाले जगह पर नागलदेही गांव में नहर नाली का ठेकेदार अपने सुपरवाइजर गोपी को खड़ा कर बेधड़क मुरम का अवैध उत्खनन करवा रहा हैं. इस दौरान टीम ने खनन को लेकर सुपरवाइजर से पूछताछ की, लेकिन सुपरवाइजर गोलमोल जवाब टीम को देता रहा. इसी के साथ ही किसी तरह का वैध दस्तावेज भी पेश नहीं कर पाया।
SDM श्री टिका राम देवांगन जी ने यह बताया कि ठेकेदार का सुपरवाइजर मौके पर किसी तरह से वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को थाना लाया गया हैं और आगे की कार्रवाई जारी हैं. एसडीएम ने बताया कि जहां भी अवैध उत्खनन की सूचना मिलेगी वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
