Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

झीठ सीएचसी में एक ही दिन पांच सीजेरियन डिलीवरी, इनमें से 3 क्रिटिकल

झीठ सीएचसी में एक ही दिन पांच सीजेरियन डिलीवरी, इनमें से 3 क्रिटिकल

– पिछले ही महीने नियुक्त हुए गायनिक स्पेशलिस्ट और चाइल्ड स्पेशलिस्ट

 

दुर्ग 6 सितंबर 2022/झीठ सीएचसी में एक ही दिन में पांच सीजेरियन डिलीवरी हुई है। इनमें से तीन क्रिटिकल हैं। अस्पताल में बढ़ती हुई सुविधाओं के चलते यह आपरेशन संभव हो पाए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने ही यहां पर गायनिक और चाइल्ड स्पेशलिस्ट की नियुक्ति हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीएमओ डा आशीष शर्मा ने बताया कि इनमें से तीन आपरेशन बड़े जटिल थे। एक में बच्चा डिस्ट्रेस में था और एक मामले में गर्भनली फंसी हुई थी। एक मामले में काफी देर से पेशेंट आई थी। सजग टीम ने शानदार परफार्म किया और आपरेशन हो गये।

दो डिलीवरी यद्यपि सीजेरियन हुई पर इसमें जटिलता कम थीं। कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र मीणा ने पूरी टीम को बधाई दी है। एसडीएम श्री विपुल गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में अभी गायनिक स्पेशलिस्ट डा दीपिका की नियुक्ति हुई है। उनके साथ डा कथूरिया और चाइल्ड स्पेशलिस्ट डा विजेता ने भी सर्जरी में मदद की।

उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप तेजी से स्वास्थ्य के ढांचे को अपडेट किया गया है और सभी सीएचसी में सीसेक्शन आरंभ हो गये हैं। एक ही दिन में कुम्हारी अस्पताल में विगत महीने 7 सीजेरियन डिलीवरी हुई थी और पाटन में इनकी संख्या पांच थी। उल्लेखनीय है कि झीठ में डाक्टरों की नई नियुक्ति के बाद अब तक इस महीने 20 सीजेरियन डिलीवरी हो चुकी है। इससे पहले लोगों के पास रायपुर और दुर्ग जाने का विकल्प ही बचता था। अब अच्छी स्वास्थ्य सुविधा घर के पास ही शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिली है।

 

Exit mobile version