Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जिले भर में होली पर्व की धूम, जशपुरवासियों ने मनाई हर्षोल्लास के साथ होली

जशपुर। जिले भर में होली पर्व की धूम मची हुई है। शहर से गांव तक लोग होली पर्व पर रंगो में डूबे हुए हैं। सुबह से होली पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। दोपहर तक युवा टीम अपनी अपनी टोली बनाकर रंगो के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हुए नजर आए।जिले के कई धार्मिक स्थलों पर सामूहिक रूप से होली पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यह सिलसिला का दौर दोपहर तक चला। होली पर्व पर विशेष रूप से घरों में तरह तरह के पकवान बने। लोग एक दूसरे को बुलाकर रंगो के साथ मिठाई से मुंह मीठा कर गले लगाकर बधाई देते हुए नजर आए।



खासकर लोग सुबह से काल के साथ ही सोसल साइट्स का यूज कर भी लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान गांव की मंडली के लोगों ने सबके घर पहुंचकर फगुवा गीत के साथ रंग खेली। देर शाम तक होली के रंगो से लोग सराबोर होते रहे।इस दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस चौकस रही, जगह जगह चौक चौराहों में बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रही।



अधिकारी-कर्मचारियों ने जमाया होली का रंग
जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपर कलेक्टर आई एल ठाकुर के निवास में हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया। सभी लोगों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। होली का त्योहार खुशियों और उमंग का त्योहार रहता है। इस अवसर पर जशपुर एसडीएम श्बालेश्वर राम जिला सेनानी अधिकारी शयोग्यता साहू, जिला जनसंपर्क अधिकारी, तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version