Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जिले का सातवा नगर पंचायत अमलेश्वर बनने जा रहा , साथ ही 15 दिन की दावा आपत्ति अवधि

पाटन- 26 जनवरी को पूरा देश 73वां तंत्र दिवस मनाने जा रहा है। के ठीक एक दिन पहले दुर्ग जिला का सातवां नगर पंचायत ब्लॉक का अमलेश्वर बनने रहा है। इसकी उल्टी गिनती शुरू गई है। यहाँ का ग्राम पंचायत अमलेश्वर अब नगर पंचायत का रूप लेगा।

छत्तीसगढ़ शासन नगरीय शासन एवं विकास विभाग ने नगर पंचायत गठन के लिए मंगलवार प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर नगर पंचायत बनने के बाद लोगों की सुविधाएं बढ़ेगी और जी से विकास होगा। वर्तमान में अमलेश्वर राजधानी रायपुर के करीब है। इसलिए अमलेश्वर नगर पंचायत बनाकर यहां नीर विकास करने की योजना है। राजनैतिक रूप से भी अमलेश्वर ग्राम पंचायत की सक्रिय भूमिका ही है। अगले छह महीने के अंदर प्रक्रिया पूरी होने की संभावना जताई ना रही है।

तीन किलोमीटर का दायरा होगा नए नगर पंचायत का

अमलेश्वर नगर पंचायत का दायरा तीन किलोमीटर होगा महादेव घाट से यह शुरू होगा और सांकरा ग्राम की शुरू सीमा तक रहेगा। वर्तमान में अमलेश्वर में 650 घर है और वर्ष 2011 जनगणना के हिसाब से 13166 है। 20 वार्ड हैं जो नगर पंचायत में भी रहेंगे।

दुर्ग जिले में वर्तमान में छह नगर पंचायत अस्तित्व में हैं। इनमें अहिवार, कुम्हारी जामुल धमधा, पाटन और उतई शामिल हैं। अमलेश्वर नगर पंचायत बनने के बाद सातवां नगर पंचायत होगा। नगर पंचायत बनने के बाद जिले में नगरीय निकायों की संख्या 10 से बढ़कर 11 हो जाएगी। नगरीय निकायों में चार निगम हैं। इसमें दुर्ग, भिलाई, रिसाली और भिलाई तीन चरोदा शामिल हैं।

इस तरह बढ़ेगी सुविधाएं, मद का होगा विस्तार

अमलेश्वर ग्राम पंचायत की सरपंच नंदिनी बताती है कि वर्तमान में यहाँ तीन प्राथमिक, एक मिडिल स्कूल और एक हाई स्कूल हैं। चिकित्सा के रूप में प्राथमिक अस्पताल हैं। इससे पेयजल, सड़क, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा व अन्य सुविधाएं बढ़ेगी।

दावा आपत्ति 15 दिन तक, नगरीय प्रशासन का आदेश

अमलेश्वर को नगर पंचायत बनाने के लिए शासन ने राजपत्र में प्रकाशन कर दिया है। शासन ने दावा आपत्ति भी मंगवाए हैं। किसी व्यक्ति को आपति या दावा पेश करना हो तो वे 15 दिनों के भीतर यानी 8 फरवरी तक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में कर सकते हैं।

Exit mobile version