Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जिला स्काउट्स एवम गाइड्स रैली कल से पाटन में ,1000 स्काउट गाइड होंगे शामिल मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन 

 जिला स्काउट्स एवम गाइड्स रैली कल से पाटन में  उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल 1000 स्काउट गाइड होंगे शामिल

पाटन: भारत स्काउट्स एवम गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ दुर्ग द्वारा दिनांक 4 फरवरी से 7 फरवरी तक 23वीं जिला स्काउट गाइड रैली का आयोजन विश्राम गृह के पीछे मैदान पाटन में किया जा रहा है। कल दिनांक 4 फरवरी दिन शनिवार को शाम 4 बजे जिला रैली का उद्घाटन माननीय श्री भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री विनोद सेवनलाल चंद्राकर जी राज्य मुख्य आयुक्त एवम विधायक महासमुंद करेंगे । विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्री भूपेंद्र कश्यप जी अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन , श्री अशोक साहू जी उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग , श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम सदस्य जिला पंचायत दुर्ग , श्री मोरध्वज साहू (मोनू) सदस्य जिला पंचायत दुर्ग , श्रीमती रामबाई गजानन्द सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन शामिल होंगे ।

उक्त जानकारी देते हुए भारत स्काउट्स एवम गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ दुर्ग के अध्यक्ष श्री अशोक देशमुख , जिला मुख्य आयुक्त श्री अविनाश चंद्राकर , विकासखण्ड पाटन सचिव श्री ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि जिला रैली में पूरे दुर्ग जिले के अंतर्गत धमधा , दुर्ग शहर , दुर्ग ग्रामीण , पाटन से लगभग 1000 स्काउट गाइड शामिल होंगे । उद्घाटन सत्र में माननीय मुख्यमंत्री जी का स्वागत कलरपार्टी के द्वारा मार्चपास्ट के द्वारा जनरल सैल्यूट एवम स्कार्फ वागल द्वारा किया जाएगा पश्चात मार्चपास्ट सलामी होगी एवम सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी । साथ ही अलग अलग दिवस एडवेंचर गतिविधियां , लोकनृत्य , झांकी , प्रदर्शनी , फिजिकल डिस्प्ले , बेस्ट स्काउट , गाइड का चयन किया जाएगा । पूरे आयोजन को लेकर भारत स्काउटस एवम गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ दुर्ग एवम स्थानीय संघ पाटन द्वारा तैयारी किया जा रहा है ।

Exit mobile version