Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जिला प्रशासन हुए सख्त रेत के अवैध भंडारण पर हुई जब्ती की कार्रवाई

 

रेत के अवैध भंडारण पर हुई जब्ती की कार्रवाई

दुर्ग 12 जून 2023/ कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत के भंडारण पर जब्ती की कार्रवाई की गई। ज्ञात हो कि आज जनदर्शन कार्यक्रम में रेत के अवैध भंडारण संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर एसडीएम धमधा श्री विपिन सोनी के मार्गदर्शन में नायब तहसीलदार बोरी द्वारा ग्राम सेवती तहसील बोरी में अवैध रूप से भंडारण की गई रेत को जब्त कर संरपंच के सुपुर्द किया है। उन्होंने खनिज निरीक्षक दुर्ग, ग्राम के सरपंच, कोटवार व ग्रामीणों की उपस्थिति में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए जब्त की गई रेत को सरपंच के सुपुर्द किया है।

Exit mobile version