Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने अपने गृह ग्राम में गौ माता को खिलाया खिचड़ी

ज़िप दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू ने गृह ग्राम भंसुली (के)में किए गौठान पूजा।

करन साहू रानीतराई

पाटन विधानसभा के ग्राम भंसुली(के)गौठान में आज यादव भाइयों के साथ गाजे बाजे के साथ ज़िप दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू,गौठान समिति के अध्यक्ष यशवंत साहू,सेक्टर प्रभारी डॉ के के साहू,सरपंच श्रीमती तुलसी डहरिया,उपसरपंच कमलेश साहू,महेश साहू पहुंच कर
गौठान में गौमाता को स्नान कराकर,पूजा अर्चना पश्चात खिचड़ी खिलाया गया। गोधन से गोवर्धन पर्वत का निर्माण कर पूजा अर्चना कर गौमाता से आशीर्वाद प्राप्त कर गोवर्धन पूजा का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया।

जिप उपाध्यक्ष श्री साहू ने सभी ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को दिवाली एवं गोवर्धन पूजा की बधाई प्रेषित करते हुए सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने भूपेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बारी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रत्येक गांव को स्वावलंबी बनाने एवं छत्तीसगढ़ी परम्परा को जीवंत रखने का कार्य हमारी सरकार निरंतर कर रही है।राजीव गांधी न्याय योजना की तीसरी किस्त से दीवाली की रौनक में चार चांद लगी है,माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी एवं मंत्रीमंडल को क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।

इस अवसर पर गैंदलाल डहरिया पूर्व जनपद,बीरेंद्र देवांगन, पदमन साहू पंच,मंथीर यादव, गुहलेद यादव, सुरसेन साहू, डोमेश्वर साहू,रामचंद्र यादव,गोवर्धन यादव,भुवन यादव,अनिल यादव,रमेश साहू, भानुप्रताप साहू,ओंकार देवांगन,चेतन ठाकुर नोहर देवांगन,कृष्णा यादव,रेवा साहू,हेमलाल साहू,भीम यादव, मणि साहू,नरेश निर्मल, होमेष साहू, डेरहा साहू सहित ग्रामीण जन सम्मिलित हुए।

Exit mobile version