
✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ संवाददाता हेमचंद नागेश की रिपोर्ट मैनपुर
गरियाबंद -: मैनपुर विकासखंड नवीन तहसील अमलीपदर ग्राम गुढ़ियारी मैं स्थित कांदाडोंगर में जहाँ चौरासीगढ़ के देवी देवता साक्षात् विद्यमान है उसी तीर्थ स्थल में जन्माष्टमी का पर्व भव्य रूप में मनाया गया इस कांदाडोंगर के राधा कृष्ण मंदिर में दूर-दूर से भक्त आकर पूजा अर्चना करते हैं ।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर जी कांदाडोंगर के राधा कृष्ण मंदिर पहुंच कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के लिए मंगल कामना की।
जिला पंचायत अध्यक्ष ठाकुर ने कहा की कांदाडोंगर में विगत वर्षों से जन्माष्टमी का पर्व व दशहरा का पर्व बड़ी भव्य रुप से मनाया जाता है और इसमें दूर-दूर से भक्त लोग आते हैं और मां कुलेश्वरी देवी की दर्शन कर पुण्य का भागी बनते हैं यहां स्थित साधना रत योगी मठ इस पर्वतराज का शोभाय मान बढ़ाता है उन्होंने अश्वासन दिए कि जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री जी से भेट कर कांदाडोंगर को सर्वसुविधायुक्त बनाने को अवगत कि जाएगी।