Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जिला चिकित्सालय दुर्ग का ओपीडी समय बदला, पढ़िए पूरी खबर छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ पर

   ओ.पी.डी का समय सुबह 9 बजे से

दुर्ग 01 नवंबर 2022/ शासन के निर्देशानुसार शीत ऋतु में माह नवंबर से फरवरी तक जिला चिकित्सालय दुर्ग की ओ.पी.डी. का समय (सुबह पाली) प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा जिसमें दोपहर 12.30 बजे तक रोगियों का पंजीयन किया जायेगा एवं (शाम की पाली) शाम 4 बजे से 6 बजे तक रहेगा जिसमें शाम 5.30 बजे तक रोगियों का पंजीयन किया जायेगा। रविवार एवं अन्य शासकीय अवकाश के दिनों में जिला चिकित्सालय दुर्ग की आपातकालीन ओपीडी 24 घंटे खुली रहेंगी।

Exit mobile version