Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*जिला कोसरिया यादव महासभा के नाम पर 19 तारीख का चुनाव अवैध – महेश यादव*

*राजनांदगांव ।* जिला कोसरिया यादव महासभा राजनांदगाँव की स्थापना सन् 1998-1999 पंजीयन क्रमांक 5424 है पूर्व में दुर्ग राजनांदगाँव यादव समाज के रूप में संचालित किया जाता रहा है सन् 2000 से दुर्ग राजनांदगाँव में स्वतंत्र रूप से संगठन संचालित कर रहे है। जो कि जिला कोसरिया यादव महासभा जिसका प्रथम जिलाध्यक्ष स्व. श्री शत्रुहनलाल यादव एवं नगर अध्यक्ष स्व. चैनलाल यादव जी थे। जिनके मार्ग दर्शन में सामाजिक संगठन संचालित होता था। तत्पश्चात् जिला अध्यक्ष स्व. श्री दीनदयाल यादव जी को मनोनित किया गया एवं कार्यकारिणी के गठन की गई। नगर अध्यक्ष स्व. मदन यादव जी को मनोनीत किया गया था। उसके बाद 2013 को जिला यादव समाज का गठन किया गया जिला कोसरिया यादव समाज को तोडक़र जिला यादव समाज के रूप में संचालित किया जिसमें कोसरिया यादव समाज के लोगों के हित को अनदेखी करते हुए एवं नगर इकाईयों से  हटकर संक्षिप्त रूप से  कुछ लोगों के द्वारा संचालित किया जा रहा था। पुन: 2017 में जिला कोसरिया यादव महासभा 5424 इसी पंजीयन व कोसरिया यादव समाज के लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए संगठन में एक जुटता स्थापित किया गया। जिसमें नगर व सर्किल संगठनों ने सामंजस्य स्थापित कर संचालित किया जा रहा है। निर्वाचन के माध्यम से जिलाध्यक्ष की नियुक्ति तथा वृहद कार्यकारिण का गठन किया गया। जिला संगठन के एक जुटता को देखते हुए संगठन को आगे बढ़ाते हुए जिला कोसरिया यादव महासभा ने संभागीय गठन 2018 में किया गया। तद्पश्चात 5 जिलों के जिलाध्यक्ष की सहमति से छत्तीसगढ़ प्रांतीय कोसरिया यादव समाज का गठन किया गया। जो पूर्व में रायपुर से संचालित थी। जिसका प्रांतीय अध्यक्ष स्व. श्री राम कुमार यादव जी थे। अब यह प्रांतीय संगठन के माध्यम से कई जिला संगठन संचालित है व सभी जिला प्रांतीय संगठन के प्रति उत्तरदायी है। इसलिए किसी भी को जिला कोसरिया यादव महासभा 5424 को भंग करने का अधिकार नही है। प्रांतीय संगठन के निर्देशानुसार सभी संबंधता वाले जिला संगठन प्रांतीय संगठन से अनुमति प्राप्त कर जिला संगठन की गतिविधियों को संचालित करेगा एवं जिला एवं प्रांतीय संगठन के अनुमोदन के बिना या बिना सूचना के कार्यवाही संचालित किया जाता है तो अवैध माना जायेगा। समाचार पत्रों के माध्यम से जिला कोसरिया यादव महासभा को बदनाम करने के नियत से अवैध रूप से दिनांक 19.06.2022 को चुनाव की घोषणा की गई है। जो पूर्णत: असत्य है। जो कि जिला कोसरिया यादव महासभा 5424 इसका खण्डन करती है एवं सभी नगर इकाई व सर्किल संगठन से अपील करती है कि जब तक जिला के लेटर पैड 5424 का आदेश न प्राप्त हो तब तक उक्त चुनाव प्रक्रिया से दूर रहे। यह जानकारी जिला कोसरिया यादव महासभा राजनांदगाँव कार्यवाहक जिलाध्यक्ष महेश यादव ने दी।
मो. 9617813577

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version