Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जिप उपाध्यक्ष सहित कांग्रेस नेताओं ने सड़क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण…

जिप उपाध्यक्ष सहित कांग्रेस नेताओं ने सड़क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण…

रानीतराई! दक्षिण पाटन में हो रहे विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,दिनेश साहू सभापति जप, रमन टिकरिहा सभापति जप,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस जामगांव आर,कमलेश नेताम कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस पहुंचे।

पाटन विधानसभा क्षेत्र में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के आशीर्वाद से सड़कों को श्रृंगार देने का कार्य तेज गति से चल रही है।कुछ दिनों बाद सभी सड़क चमकती नजर आने लगेगी। रानीतराई से तरीघाट मार्ग, ओदरागहन से रानीतराई, रानीतराई से बरबसपुर,केसरा से तेलीगुंडरा, खर्रा से मर्रा मार्ग, भंसूली से सिपकोना मार्ग का कार्य प्रगतिशील पर है।

सभी कांग्रेसी नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने एसडीओ शुक्ला को निर्देशित किया कि
निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण, प्रत्येक ग्रामों में जनहित को ध्यान में रखते हुए पुल पुलिया का निर्माण एवं नाली निकासी का साधन एवं निश्चित समयावधि में कार्यों को पूर्ण करे।एसडीओ शुक्ला जी के कार्यों की सराहना भी किया गया।

Exit mobile version