Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू,सभापति रमन टिकरिहा, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने 424 श्रमिकों के साथ बोरे बासी का मजा लिया!*

रानीतराई।मनरेगा स्थल ग्राम कौही में श्रमिक दिवस के शुभ अवसर पर 424 श्रमिकों के बीच अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग, रमन टिकरिहा सभापति एवं राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस ने पहुंचकर बोरे बासी भोजन का जलपान ग्रहण किए।

मनरेगा श्रमिकों के साथ बोरे बासी,आम चटनी, गोंदली,टमाटर चटनी,दही,जिमिकंद सब्जी,चेंच भाजी का सामूहिक भोज का आनंद उठाए।
सभी जनप्रतिनिधियों ने सीएम भूपेश बघेल के योजनाओं, छत्तीसगढ़ की परंपरा एवं संस्कृति को सहेजने के कार्यों का बखान करते हुए श्रमिक दिवस की बधाई प्रेषित किए।
वीर श्रमिकों को किसान गमछा,फल एवं छाछ का वितरण किया गया।
इस अवसर पर सरपंच मनोरमा टिकरिहा,गौठान अध्यक्ष हेमलाल सोनकर,उपसरपंच धनेश्वर देवांगन,सोमेश्वर ठाकुर,हरिनारायण साहू, महेश्वर टिकरिहा, अमर सिंह निषाद, कृष्णा निषाद, गंगा राम साहू, बाबा चंद्राकर,आयुष, तुषार,अनीता सोनकर,जानकी ठाकुर,चैती देवांगन,चैतन्य निषाद सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Exit mobile version