गुरुदेव – परिवार में कई बार धन के न टिकने की समस्या वास्तु के कारण भी होती है. ऐसे में कुछ चीजों को घर में रखने से परिवार के लोगों की तरक्की होती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.
आइये जानते है ऐसी 5 चीजों के बारे में…
तुलसी का पौधा
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में तुलसी का पौधा रखना बहुत शुभ है. ये पौधा घर से वास्तु दोष को दूर करता है. नियमित रूप से इस पौधे को जल देने और इसके नीचे दीपक जलाने से परिवार में सुख और संपत्ति बढ़ती है. इसे कभी दक्षिण दिशा में न रखें।
मिट्टी का घड़ा
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में मिट्टी का घड़ा रखने से परिवार में धन का अभाव नहीं रहता. साथ ही घर में बीमारियों से भी बचाव होता है. लेकिन घड़ा हमेशा उत्तर दिशा में रखना चाहिए।
क्रिस्टल बॉल
वास्तु के अनुसार घर में क्रिस्टल बॉल को रखना काफी शुभ माना जाता है. इसे घर के दरवाजे या खिड़के के ऊपर लगाएं. ऐसा करने से परिवार में पैसों की तंगी नहीं होगी और सुख समृद्धि बनी रहेगी।
लक्ष्मी की सवारी हाथी
हाथी को ऐश्वर्य और वैभव का प्रतीक माना गया है. इसे माता लक्ष्मी की सवारी भी कहा जाता है. मान्यता है कि जिस घर में हाथी की प्रतिमा होती है, वहां माता लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है. ऐसे में लोगों को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।
