Xiaomi भारत में ला रहाधमाकेदार मजेदार न्यू Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन बता दे कि भारत में अपना फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन लेकर आ रहा है, लॉन्च डेट का ऐलान हो चुका है और Xiaomi 12 Pro को भारत में 27 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा. आपको बता दें कि ये स्मार्टफ़ोन शाओमी का अब तक का सबसे पावरफुल स्मार्टफ़ोन बताया जा रहा है।
हालाँकि Xiaomi 12 Pro को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है. चीन में इसकी शुरुआती क़ीमत CNY 4,699 लगभग भारतीय पैसे में 56,200 रुपये है, भारत में इसकी क़ीमत 60 हज़ार रुपये के अंदर रहने की उम्मीद है।
बता दे की ये फ़ोन चीन में पहले लॉन्च हो चुका है, इसलिए इसके स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स आ चुके हैं, इस स्मार्टफ़ोन में 6.73 इंच की LTPO E5 AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो की बहुत ही अच्छी डिस्प्ले है इसके साथ ही 120Hz कि रिफ़्रेश रेट है, डिस्प्ले में HDR 10+ का सपोर्ट दिया गया है।
Xiaomi 12 Pro में सबसे तगड़ी चीज यह है की Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है और इसके साथ 12GB रैम है. इंटर्नल मेमोरी 256GB की है और इसके साथ कंपनी ने 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है।
Xiaomi 12 Pro में 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग भी है, इस स्मार्टफ़ोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और दूसरा लेंस भी 50 मेगापिक्सल का है जो की बहुत ही मजेदार कैमरा हैं, इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस दिया गया है, जबकि सेल्फ़ी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा दिया गया है।
