Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जमीन के लिये भाई ने कि भाई की हत्या…जाने क्यों.?

बेगूसराय;  जहां एक भाई ने अपने ही भाई की बेरहमी से हत्या कर कर दी। रिश्ते तो तार-तार करनेवाली घटना चकिया सहायक थाना क्षेत्र की है। यहां एक बड़े भाई ने भूमि विवाद में अपने छोटे भाई को कुदाल से काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

छोटे भाई की जमीन पर करना चाहता था कब्जा 

मृतक की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 यारी टोला सिमरिया निवासी शिवनंदन राय के 35 वर्षीय पुत्र शंभू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हत्यारा भाई मोहन अपने हिस्से की जमीन बेच चुका था और अब उसकी नजर छोटे भाई शंभू की जमीन पर थी। आरोपी मोहन छोटे भाई की जमीन पर कब्जा करना चाहता था। जिसको लेकर वह अक्सर शंभू के साथ मारपीट भी किया करता था।



कुदाल से काटकर भाई की कर दी निर्मम हत्या

परिजनों की मानें तो आरोपी मोहन नशे का आदि हो चुका था। नशे के लिए वह कुछ भी कर सकता था। मोहन की बुरी आदतों से परिवार के लोग परेशान थे, छोटा भाई शंभू मोहन का विरोध करता था। शुक्रवार की रात शंभू घर से कुछ दूर स्थित अपने डेरे पर सोया हुआ था। इसी दौरान आरोपी मोहन ने कुदाल से काटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।



वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोहन मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी मोहन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

Exit mobile version