जामगांव आर: पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रानीतराई में इन दिनों जल संकट की समस्या से जूझ रहे नगरवासी आपको बता दें की रानीतराई सरपंच के द्वारा भरर में आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में पेय जल हेतु नई पाइप लाइन के लिए आवेदन दिया गया है ।
जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत के सचिव मानसिंह नाविक ने बताया कि सरपंच के द्वारा नई पाइप लाइन हेतु जन समस्या निवारण शिविर में आवेदन किया गया नया कनेक्शन भी लोगों को दिया जाना है आपको बता दें की रानीतराई में सड़क चौड़ीकरण निर्माण किया गया है जिससे पाइपलाइन फूट गया है 30 वर्ष से चली आ रही पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल के संकट आ गया है लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है ।
कुछ ग्रामीणों का कहना है कि अभी 4 दिन से नल बंद बंद हो गया है पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है, लोगों के बीच मोटर जलने की जानकारी सामने आ रहा, जिससे पानी की समस्या बनी हुई है अभी सर्दी का मौसम आ गया है और गर्मी का मौसम भी आ जाएगा अगर सही समय में पेयजल की व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो आने वाले समय में जल संकट रात्रि वासियों को भारी पड़ सकता है।
सरपंच निर्मल जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि मौसम खराब होने के कारण बिजली के गरजने से मोटर खराब हो गया ,जल गया , जिसे सुधार किया गया है कल से आम लोगों को पानी मिलना चालू हो जाएगा वही एक पुराना मोटर भी रखा हुआ है उसे भी दुरुस्त कराया जा रहा है और आगे की प्लानिंग है कि नहीं मोटर लेने की है बजट होने पर नई मोटर की व्यवस्था भी की जाएगी।
