*छ. ग. भू-जल प्रबंधन एवं अनुसंधान समिति की बैठक सम्पन्न*
रायपुर:- छ. ग. भू-जल प्रबंधन एवं अनुसंधान समिति की बैठक शानिवार दिनांक 31/04/2022 देर रात रायपुर के एन आई टी कॉलेज के पास इंडियन कॉफी हाउस में सम्पन्न किया गया। यह बैठक प्रदेश में लगातार बढ़ रही जल संकट को देखते हुए उसके निवारण हेतु समिति के सभी सदस्यों द्वारा यह बैठक आहूत किया गया जिसमें एसोसियेसन के अध्यक्ष वरिष्ठ भु-जल वैज्ञानिक श्री विपिन दुबे जी द्वारा सबका स्वागत करते हुए बैठक के मुद्दों को लेकर सुरुआत किया गया। उनके द्वारा कहा गया कि हमारी समिति के सभी सदस्यों द्वारा जल संवर्धन, पर्यावरण बचाव, बोरवेल खनन जैसे बहुत से छेत्रों में लगातार अपने – अपने स्तर पर कार्य किया जा रहा है पर लोगो की छोटी सोच और कुछ गिने – चुने लोगो के कारण आज लोगो द्वारा इस गंभीर मामले को नजरअंदाज किया जा रहा है। आज सबसे बड़ी संकट जल का हो रहा है लोगो द्वारा न जाने कितने करोड़ो लीटर जल का दोहन प्रतिदिन किया जा रहा है। इस बीच समिति के कार्यकारणी अध्यक्ष श्री कुंडेश्वर पाणीग्राही द्वारा अपने विचार रखते हुए कहा गया कि हमे सख्त होना पड़ेगा और इस मामले को प्रदेश के यजस्वि मुख्यमंत्री माननिय श्री भूपेश बघेल जी को अवगत कराना बहुत जरूरी है। समिति के सह – सचिव श्री भुपेन्द्र कुमार पटेल जी के सक्रियता को देखते हुए समिति के अध्यक्ष और सभी सदस्यों द्वारा बधाई दिया गया। भुपेन्द्र ने अपनी सुझाव में कहा कि आज न जाने कितने नानटेक्निकल लोगो के द्वारा इस कार्य को खाना पूर्ति बस किया जा रहा है जिसका विरोध करना बहुत जरूरी है जिसपर सभी ने सहमति जताई और सचिव श्री बिसेन जी के द्वारा अपनी बात रखते हुए कहा गया जल्द ही रुप रेखा तैयार कर एक वृहत स्तर पर कार्यक्रम कराये जाने की बात कहा गया। हमारे मार्गदर्शक श्री योगेश भावे जी द्वारा अपनी राय समिति के हित के लिए बताया गया। इस बीच समिति के पदाधिकारिगन श्री वीरेंद्र गिरी गोस्वामी, सुरेंद्र पटले,श्री डी. पी. वर्मा, श्री हितेश मलागार,श्री मोनेश पांडे, श्रीराधा रमन, श्री घनश्याम वर्मा, श्री देवरत साहू और सभी समिति के सभी सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
छ. ग. भू-जल प्रबंधन एवं अनुसंधान समिति की बैठक सम्पन्न
