Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ -50 हजार घुस लेते रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार, ACB की टीम ने की बड़ी कार्रवाई

किसान से जमीन के डायवर्सन के लिए मांग रहा था 1 लाख रूपये की रिश्वत, 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार, कार्यालय में मचा हड़कंप  

बेमेतरा- जिले में एसीबी की टीम ने SDM कार्यायल के बाबू को 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बाबू किसान से जमीन डायवर्सन के लिए 1 लाख रूपये की मांग कर रहा था, जिसकी शिकायत किसान ने ACB में कर दी थी।

पूरा घटनाक्रम बेमेतरा जिला के साजा तहसील कार्यायल का है। बताया जा रहा है कि यहां हनी सिंह कश्यप एसडीएम के बाबू के पद पर कार्यरत है। बताया जा रहा है कि बाबू एक किसान के जमीन के डायवर्सन के लिए 1 लाख रूपये की मांग कर रहा था। किसान ने अधिकारी के नाम पर मांगे जा रहे इस रिश्वत की शिकायत ACB में कर दी थी।



जिसके बाद सारे मामले की जांच करने के बाद 50 हजार रूपये में सौंदा तय किया गया।आज एसीबी की टीम ने किसान को पैसा देकर एसडीएम कार्यायल के बाबू के पास भेजा गया। जहां जमीन डायवर्सन के नाम पर 50 हजार की रिश्वत लेते हनी सिंह कश्यप को ACB की टीम ने रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। ACB की इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मचा गया है। वही अधिकारी इस पूरे प्रकरण में कुछ भी बोलने सेे बच रहे है।

Exit mobile version