Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ : 2 युवक हुए हादसे का शिकार 2 लोगों की मौत, लाश मिली पुल के नीचे

गरियाबंद : इंदागांव हादसे में दोनोंं बाइक सवार की मौत हो गई है, दोनों युवकों का शव इंदागांव के बीच बाकड़ी नाला पुल के नीचे मिला है।

थाना प्रभारी ने बताया कि यह पुल मोड़ पर मौजूद है, हादसा होने का यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बाइक सवार मोड़ में अनियंत्रित होकर पुल के पिल्हर से टकरा गए होंगे, पिल्हर से टकराने के बाद दोनों युवक बाइक समेत पुल के नीचे 30 से 40 फिट दूर जा गिरे. हादसा रात में हुआ है, जिसके कारण घायलों को मदद नहीं मिल सकी, दोनों युवक कालीमाटी निवासी परमेश्वर और रूपसिंह की मौत हो गई, पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेजा गया है, इससे पहले भी बुधवार को 5 किलोमीटर के अंतराल में खोखमा पुल के नीचे भी पानी में कमलू नेताम का शव मिला था, पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version