Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़: मौसम में अचानक हुआ बदलाव, आज रहेगी हल्की बारिश के आसार

दुर्ग/पाटन – बंगाल की खाड़ी से आ रही गर्म हवा के प्रभाव से अब प्रदेश में ठंड कम होने लगी है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के भी आसार हैं। साथ ही आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे। आने वाले कुछ दिन भी मौसम का रुख इस प्रकार ही रहेगा। वही आज सुबह मुख्यमंत्री जी के गृह क्षेत्र ‘पाटन’ मुख्यालय में झमाझम बारिश हुआ है और अभी भी बारिश होने की माहौल निर्मित है।



हवा की दिशा बदलने और गर्म हवा आने के कारण रायपुर सहित प्रदेश भर में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा। तापमान में बढ़ोतरी की वजह से ठंड हो गई और दोपहर की गर्मी भी बढ़ने लगी है। इसकी वजह से पंखे चलने शुरू होने लगे हैं। प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाने के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट रही, लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।



मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के भी आसार हैं। बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से उत्तर छत्तीसगढ़ रहेगा।

Exit mobile version