Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ में गूँजने वाले नारे भूपेश है तो भरोसा है को आज खैरागढ़ की जनता ने चरितार्थ कर दिखाया है-रमन टिकरिहा

*छत्तीसगढ़ में गूँजने वाले नारे भूपेश है तो भरोसा है को आज खैरागढ़ की जनता ने चरितार्थ कर दिखाया है-रमन टिकरिहा

*जामगांव आर- छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने भाजपा की कोमल जंघेल को 20 हजार से अधिक मतों से हराया, यह सीट पिछले साल नवंबर में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद रिक्त हो गया था, इसी खैरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव पर कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने बम्पर जीत दर्ज की जिस पर प्रदेश के कांग्रेस जनो में उत्साह का माहौल है, इसी खुशी में पाटन विधानसभा के में आने वाले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर में कांग्रेस जनों ने रानितराई में व अन्य जगह फटका फोड़, आतिशबाजी कर, मिठाईयां खिलाकर एक दूसरे को बधाई दिया, इस जीत पर मुख्यमंत्री के विधानसभा पाटन में कांग्रेस जनों में खासा उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है और एक दूसरे को बधाइयां भी दे रहे हैं।*

*इसी उत्साह व खुशी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने खैरागढ़ उपचुनाव में कॉंग्रेस पार्टी को मिली शानदार जीत पर कहा कि- आदरणीया श्रीमती यशोदा वर्मा जी को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 71 वें विधायक के रूप में चुने जाने पर बधाई, यह जीत उपचुनाव में तन मन से समर्पित एक एक कार्यकर्ता के मेहनत और छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के सुशासन औऱ तीन साल के कार्यकाल पर जनता का भरोसा एवं कांग्रेस के प्रति जनता का दृढ़ “विश्वास का परिणाम” है मैं जनमत को प्रणाम करता हूँ आप सभी को जीत की बधाई देता हूं..!*

*दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि- खैरागढ़ उपचुनाव हमारे लिए सेमीफाइनल था, 2023 के फाइनल में जाने से पहले सेमीफाइनल जीतना जरूरी था, 20,000 से अधिक मतों से जीत कर हमारी प्रत्याशी यशोदा वर्मा जीतकर की मुख्य वजह जिला बनाने का घोषणा है व मान मुख्यमंत्री जी का कुशल नेतृत्व ऐसे ही हम निंरतर मान मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हम नवा छत्तीसगढ़ गढ़ते जाएंगे, व खैरागढ़ जिला बनने के बाद विकास के पथ पर अग्रणी बनाएंगे।*

*पाटन जनपद सभापति रमन टिकरिहा ने इस उपचुनाव जीत को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि खैरागढ़ की जनता को बहुत धन्यवाद देता हूं, कांग्रेस पार्टी की रीतियां और हमारी सरकार की नीतियों, तथा उपलब्धियों और योजनाओं के कारण वहां की जनता ने विश्वास जताया है छत्तीसगढ़ में गूँजने वाले नारे भूपेश है तो भरोसा है को आज खैरागढ़ की जनता ने चरितार्थ कर दिखाया है।*

*इस अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष अशोक साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जनपद पंचायत पाटन सभापति त्रय रमन टिकरिहा, दिनेश साहू, रूपचंद साहू, बोरेन्दा सरपंच कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, जोन प्रभारी कांग्रेस नेता सोहन जोशी, मछुवा कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष केजू निषाद, सेक्टर प्रभारी भोज रघुवंशी, यादव राम सेन, केदार वर्मा, हेमंत विश्वकर्मा, धनेश सिन्हा, दुकालू निषाद, भविष्य जैन, दीपक पारधी, एनएसयूआई (NSUI) के साथियों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आयुष टिकरिहा, सलाहकार उमाशंकर बाबा चंद्राकर, ऋषभ चन्द्राकर, हरीश साहू, निखिल साहू, सौरभ वर्मा, युवराज निर्मलकर, पोषण साहू, श्रेजल वर्मा, हरीश वर्मा, कलम किशोर वर्मा, कमलकांत वर्मा, विजय साहू, शब्बीर खान, डोमेन्द्र निर्मलकर, टीकू साहू, योगेंद्र भारदीय, योगेश यादव, युवराज साहू, युगल किशोर सेन, भविष्यकांत ग्रहण, स्थानीय सहित एनएसयूआई के युवा साथी गण, कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।*

Exit mobile version