छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ पिछड़ा वर्ग को 5वीं अनुसूची में शामिल करने 6 दिसंबर को करेगा धरना प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ द्वारा पिछड़ा वर्ग को 5वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर बस्तर संभाग के समस्त जिला मुख्यालय में 6 दिसम्बर 2021 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल अनुसुईया उइके व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा जाएगा।
इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने बस्तर संभाग के सभी ग्रामीण,तहसील,जिला व प्रदेश के पदाधिकारियों को शामिल होने के लिए अनुग्रह किया और धरना प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने व सफल बनाने की बात कही।यह जानकारी मीडिया प्रभारी व प्रदेश सचिव मनीष साहू ने दी।