Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ : दर्दनाक सड़क हादसा का शिकार हुए मां-बेटे सहित अन्य लोग – 4 लोगों की मौत

महासमुंद : जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ, बीती रात पटेवा थाना क्षेत्र के बरेकेल कला के पास एक बाइक ने अज्ञात वाहन से जाकर टकराई गई, इस हादसे में मौके पर 4 लोगों की मौत हो गई है, आपको बता दें कि झलप से तेन्दूकोना रोड पर बरेकेल कला के पास बीती रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है, इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मां-बेटा और दो रिश्तेदारों की मौत हुई है

तेन्दूकोना रोड पर बरेकेल कला के पास हुए इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा ले आई, जहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया, चारों मृतक बंसुलाडबरी के रहने वाले हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है

Exit mobile version