Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़- चिटफंड घोटाला मामले का फरार आरोपी अनिल कुमार शर्मा गिरफ्तार

पेंड्रा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 2017 में पेंड्रा थाना में कंपनी चिटफंड घोटाले का दर्ज हुआ था मामला; घोटाला करने में 3 लोग थे शामिल। 

ब्यूरों रिपोर्ट -पेंड्रा

पेंड्रा- पेंड्रा जिले में कंपनी चिटफंड घोटाले के मामले में एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पेंड्रा पुलिस ने आरोपी को महासमुंद से किया गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, साल 2017 में पेंड्रा थाना में कंपनी चिटफंड घोटाले का मामला दर्ज हुआ था। घोटाला करने में करीब 3 लोग शामिल थे।



केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन उनमे से एक आरोपी फरार हो गया था जिसको पेंड्रा पुलिस टीम ने महासमुंद से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बीएन गोल्ड कंपनी का क्षेत्रीय डायरेक्टर अनिल कुमार शर्मा बताया जा रहा है। पुलिस की कार्यवाई जारी है।

Exit mobile version