Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान प्रेरणा महिला कलस्टर संगठन गोहरापदर द्वारा हरेली त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाई गई

✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ मैनपुर संवाददाता हेमचंद नागेश की रिपोर्ट 

गरियाबंद-जिला मैनपुर विकासखंड तहसील कोर्ट अमलीपदर क्षेत्र ग्राम गोहरापदर में बिहान समूह संघ ने हरेली त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम को शुरू करने के पहले छत्तीसगढ़ी महतारी दाई की पूजा अर्चना किया गया ।प्रेरणा महिला कलस्टर प्रभारी खिलेंद्र परंत ने प्रेस वार्तालाप पर छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ को बताया  कि सावन कृष्ण पक्ष अमावस्या पर मनाया जाने वाला छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार हरेली पर्व पूरे छत्तीसगढ़ में परंपरागत तरीके से मनाया जाता है जिसमें कृषि औजारों व गोधन की विशेष पूजा अर्चना कर अच्छी फसल की प्रार्थना करते हैं।अंचल में हरेली के दिन से ही त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाता है। हरेली पर्व में अन्नदाता बैलों और हल सहित विभिन्न औजारों की विशेष पूजा करने के बाद खेती का अन्य कार्य किया जाता है।बैंक सखी सलमा शेख ने कहा कि सावन के महीने में जब हर तरफ हरा भरा नजारा होता है किसान भी खेतों में बुवाई के बाद खेतों की पहली झलक पाकर खुशी और उमंग की अनुभूति करता है हर्ष उल्लास के साथ छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में हरेली पर्व के रूप में मनाया जाता है इस दिन किसान अपने औजारों की पूजा करता है खासकर हल्की पूजा और बैलों की पूजा की जाती है।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमा दी भाई, विशिष्ट अतिथि मेघराम बघेल अध्यक्ष अल्तमश खान, देवराम नेताम , बदन ओटी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में प्रेरणा महिला क्लस्टर संगठन के द्वारा विभिन्न खेल खेला गया एवं अनेक प्रकार के पकवान बनाएं जैसे ढेढरी, खुरमी, चिला, अरजा, चसिलाइस कार्यक्रम में उपस्थित महिला खिलेंद्र परंत क्लस्टर प्रभारी, कस्तूरी नेताम कलस्टर अध्यक्ष, नोम कुमारी मांझी कलस्टर कोषाध्यक्ष, सलमा शेख, बैंक सखी, अनीता पांडे, प्रमिला साहू, हेमलता सागर, रोशनी साहू, देवकी बघेल ,कोकिला मांझी जमुना ध्रुव ,मुकुंद ध्रुव, कैलाश यादव कुंती यादव ,वृंदा वती दौरा गोमती बंजारे ,छविना मांझी ममता पाथर ग्राम संगठन के पदाधिकारी लयवती यादव, गणेश या हरपाल मंगलती, कोकी, उर्मिला यादव, कविता बघेल, तुलसी यादव, राजकुमारी, गुरुवारी ,हिरंदी उपस्थित रहे।

Exit mobile version