Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बने पवन साहू

 

पवन साहू को बनाया छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष,सामाजिक और राजनितिकजनों ने दी बधाई

रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन कुमारी साहू और अखिल भारतीय तैलिक महासभा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू के अनुसंशा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयो का नियुक्त किया गया। जिसमे साहू समाज युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग के लोकप्रिय, ऊर्जावान अध्यक्ष पवन साहू के समाज के प्रति लगन और निष्ठा को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ का दायित्व सौंपा गया है।

साथ ही संगठन महामंत्री – वेदव्यास साहू, सलाहकार – प्रेम किशन साहू, प्रदेश सहसंयोजक – राजू साहू, दुलीकिशन साहू, पंकज चौधरी, प्रवीण साहू, हिरेंद्र साहू, लालजी साहू, पुष्पेंद्र साहू, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष – जयराम साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष – युगल किशोर साहू, राकेश साहू, शिल्पा साहू , भूपेंद्र साहू, वीरेन्द्र साहू, हेमंत साहू, महेश साहू, संयुक्त सचिव – हरीश साहू, प्रदेश प्रचार सचिव – रॉकी साहू, यशवंत साहू को प्रदेश स्तर मे नियुक्ति किया गया। प्रदेश स्तरीय नियुक्ति को लेकर युवाओं में ख़ुशी का माहौल है, सामाजिकजनों व राजनीतिकजनों ने आदेश जारी होते हुए बधाई व शुभकामनाए प्रेषित की।

इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि माता कर्मा का आशिर्वाद है कि मुझे रायपुर संभाग से अब पुरे प्रदेश का दायित्व दिया गया है। मैं प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंग साहू, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू व साहू समाज के प्रति सादर आभार प्रकट करता हूँ । मैं निश्चित ही समाज के हर कार्य में अपनी सहभागिता प्रदान करता रहूंगा। युवा साथियों को समाज में आगे लाने का भरसक प्रयास करूँगा। आप सभी का सहयोग ऐसे ही मिलता रहे। इन्ही आशाओं के साथ सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाए व बधाई।

Exit mobile version