Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के बैनर तले किसान सभा 20 सितंबर को

ग्राम निकुम में किसान सभा का आयोजन 20 सितम्बर को

अंडा/छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के बैनर तले आगामी 10 अक्टूबर को दुर्ग में किसान महापंचायत का आयोजन किया जाना है, उसके संबंध में ग्राम निकुम में किसान सभा का आयोजन किया जाएगा साथ ही किसानों की समस्याओं व मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।व राज्य सरकार व केंद्र सरकार की कृषि नीतियों पर चर्चा की जाएगी ।

साथ ही किसानों को संगठित करने का प्रयास किया जाएगा।और दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में किसान महापंचायत की प्रचार प्रसार का भी आरंभ निकुम परिक्षेत्र से किया जाएगा। उक्त जानकारी   ढालेश साहू (विधानसभा प्रभारी दुर्ग ग्रामीण) ने दी है।

Exit mobile version