Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ पर्यावरण समिति ने लोगों से एक वृक्ष लगाने का आह्वान किया

छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ पर्यावरण समिति द्वारा नगर पालिका कुम्हारी अंतर्गत परसदा वार्ड 16 एवं 12 के स्कूल प्रांगण एवं गौठान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर पर्यावरण समिति के सदस्य  शिक्षक ललित बिजौरा जी, डॉक्टर अश्वनी साहू जी, सहित पूरा टीम वार्ड पार्षद श्रीमती सती यादव जी ,युजेंद्र साहू जी, पार्षद प्रतिनिधि श्रीमती रीना साहू जी, छत्तीसगढ़ 24न्यूज़ के रिपोर्टर करण साहू जी उपस्थित रहे।

सभी लोगों ने पेड़ों की सुरक्षा के लिए संकल्पित हुए एवं हमारे स्वास्थ्य के लिए ऑक्सीजन कितनी जरूरी है इसके महत्व को समझने की बात कही गई और लोगों से अपील की गई की अपने घर के आस-पास अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और शुद्ध हवा का लाभ लें जिससे हमारा शरीर हमारा तन मन स्वस्थ बना रहे वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़ लगाना बहुत ही आवश्यक है छत्तीसगढ़ पर्यावरण समिति इस दिशा में कार्य कर रही है।

Exit mobile version