Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ – केंद्रीय मंत्री को नहीं मिला हेलीकॉप्टर

रायपुर – दिल्ली से स्पेशल विमान से बिलासपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री को कोरबा जाना था, जहां उन्हें खदानों का निरीक्षण करना था, कोयला संकट के बीच छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय कोयला मंत्री को हेलीकॉप्टर नहीं मिल पाया। लेकिन हेलीकाप्टर की जगह अब वे सड़क मार्ग से कोरबा जा रहे हैं।

हालांकि पहले जो मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया था, उसके मुताबिक वह हेलीकॉप्टर या सड़क मार्ग में से किसी भी जरिए से कोरबा पहुंच सकते थे। लेकिन शेड्यूल के मुताबिक बिलासपुर पहुंचने के करीब आधे घंटे बाद कोरबा में उनका कार्यक्रम था, लिहाजा यह तभी संभव था, जब वो हेलीकाप्टर से कोरबा आते। हेलिकॉप्टर की उपलब्धता नहीं होने की वजह से अब वह सड़क मार्ग से कोरबा निकले हैं। तय कार्यक्रम में अब करीब दो घंटे का विलंब होगा। इससे पहले केंद्रीय मंत्री सुबह साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर दो बजे तक गेवरा खदान सहित कुसमुंडा और दीपका परियोजना का जायजा लेते हए कोयला उत्पादन की जानकारी लेने प्रोटोकाल जारी किया गया था।

Exit mobile version