Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने कलेक्टर के साथ की सौजन्य भेंट*

*➡️ कलेक्टर परिसर में सीसीटीवी लगने से फेडरेशन ने किया जिला प्रशासन का आभार*

*राजनंदगांव l* विगत कुछ माह से जिला कार्यालय परिसर से लगातार दोपहिया वाहनों की चोरी हो रही थी l जिला कार्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे की अनुपलब्धता के चलते वाहन चोरों के हौसले बुलंद थे विगत 28 जुलाई को एक हीरो कंपनी की बाइक 12:00 बजे के आसपास चोरी की गई । पिछले 27 अगस्त रविवार को भी होंडा कंपनी की दुपहिया वाहन की चोरी कर ली गई थी। इन सब चोरी की घटनाओं से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फैडरेशन द्वारा कलेक्टर महोदय से प्रत्यक्ष भेंट कर जिला कार्यालय के आसपास सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की मांग की गई थी, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला कार्यालय के सभी दिशाओं में सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया है कलेक्टर महोदय एवं सीईओ जिला पंचायत द्वारा फेडरेशन की मांगों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा गुलदस्ता भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया l इस अवसर पर जिला संयोजक डॉ.के एल टांडेकर, जिला महासचिव सतीश ब्यौहरे के साथ रफीक खान,अरुण देवांगन, संजय तिवारी,पी. आर. झाड़े,डॉ रजनीश अग्रवाल,उत्तम फंदियाल, मो. रफीक अंसारी, एन एल देवांगन, हरीश भाटिया, सुदेश यादव, संतोष चौहान, कौशल शर्मा,विजय यदु, अंबरीश प्रजापति, रामनारायण बघेल, टीकम सिंह ठाकुर, अजीत दुबे, पुरुषोत्तम ध्रुव,महेश साहू, भूपेश जंघेल, डी एल चौधरी,भूपेंद्र कांडे, आदि उपस्थित रहे l

राजनंदगांव से दीपक साहू

Exit mobile version