पाटन की बेटी चन्द्रकला ने फहराया भाजपा के गढ़ राजनांदगांव में कांग्रेस का परचम लहराया, 40 साल से भाजपा के कब्जे में रही सत्ता की ताज अब चन्द्रकला के सर पर शोभामान ।
संतोष देवांगन
राजनांदगांव- कहा जाता हैं कि दिन औऱ तिथि किसी के लिए बेहद खूबसूरत और शुभ माना जाता है। और आज ऐसा ही छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के ममतानगर वार्ड नं 17 के कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती चन्द्रकला देवांगन के साथ हुआ हैं।
राजनांदगाव में नगरीय निकाय आम एवं उप निर्वाचन के लिए आज सुबह 9 बजे से पटवारी प्रशिक्षण केन्द्र तहसील परिसर में मतगणना प्रारंभ हुई। जहां कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने निर्वाचन के परिणामों की घोषणा की और उन्होंने विजयी प्रत्याशी श्रीमती चन्द्रकला देवांगन को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।
नगर पालिक निगम राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 17 से पार्षद निर्वाचन में इंडियन नेशनल कांग्रेस को 1720 और भारतीय जनता पार्टी को 1529 मत प्राप्त हुए। जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती चन्द्रकला देवांगन 191 मतों से विजयी रही। कुल 5 राउंड में मतगणना की गई।
आपको बता दें कि इस वार्ड में राजनांदगांव नगर पालिका निगम की भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महापौर स्व. शोभा सोनी जी पूर्व में इस वार्ड की पार्षद भी रही थी लेकिन उनके स्वर्गवास के बाद यह वार्ड खाली हो गया था।
चन्द्रकला देवांगन इस वार्ड के कांग्रेस प्रत्याशी थी और पूर्व में भी वे पार्षद चुनाव में खड़ी थी पर कुछ वोट से पीछे रह गई. लेकिन इस बार फिर कांग्रेस ने चन्द्रकला पर भरोसा जताते हुए पुनः टिकट दे कर प्रत्याशी बनाया।
चन्द्रकला ने पार्टी की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और लगातार जनता और वार्ड की महिलाओं से सम्पर्क बनाये रखा जिसका परिणाम आज उन्हें जीत के रुप में मिला। चन्द्रकला दुर्ग जिला के पाटन की बेटी है जो राजनांदगाव में ससुराल आई है , बतादे की चन्द्रकला मधुर व्यवहार और सरल स्वभाव के होने का लाभ उन्हें भरपूर मिला और वे भाजपा के 40 साल के साम्राज्य को ध्वस्त कर कांग्रेस का परचम लहराया और इस भाजपा के गढ़ से शानदार जीत हासिल की। इस जीत के अवसर पर कुलबीर सिंग छाबड़ा, पति अनिल देवांगन , सुरेश देवांगन , शिवा-विष्णु देवांगन, जीतू सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं वार्डवासी मौजूद थे।
