Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

चंद्रिका साहू बनी साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष ,गांव में खुशी की लहर

छत्तीसगढ़ साहू समाज के प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, चंद्रिका साहू बनी प्रदेश उपाध्यक्ष ,गांव में खुशी की लहर

मुकेश सेन पाटन:- छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ रायपुर के अध्यक्ष टहल साहू ने अपने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पाटन विकासखंड के तरीघाट गांव निवासी चंद्रिका साहू को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। चूंकि चंद्रिका साहू के समाजिक अनुभव को देखते हुए यह नियुक्ति दी है। ज्ञात हो कि साहू इसके पूर्व तहसील साहू संघ पाटन की उपाध्यक्ष एवम् ग्राम पंचायत तरीघाट की उपसरपंच रह चुकी है। इनकी नियुक्ति से तरीघाट व स्थानीय साहू समाज के साथ प्रदेश साहू समाज में हर्ष व्याप्त है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ रायपुर,जिला साहू संघ दुर्ग एवम् तहसील साहू संघ पाटन के पदाधिकारियों ने उनको बधाई दिए हैं। जिनमें प्रमुख रूप से सांसद चुन्नी लाल साहू,छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष टहल राम साहू, उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू ,मोहन कुमार, खिलावन साहू ,सलाहकार रमेश साहू ,पवन साहू ,कोषाध्यक्ष अमन साहू ,प्रकोष्ठ आनंदराम साहू, महिला प्रकोष्ठ भूमिका साहू ,जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू ,उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार जी के कलिहारी ,राकेश साहू दिलीप साहू, रागिनी साहू ,मंजू साहू, महिला संयोजिका देवी साहू ,अध्यक्ष दिनेश साहू उपाध्यक्ष गुलाब साहू ,सरिता साहू, गंगादिन साहू ,संरक्षक अश्वनी साहू, कोषाध्यक्ष देव नारायण साहू, भूपेश साहू, गायत्री साहू रविशंकर साहू, सुरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष मनीष साहू चांदनी साहू ,भुनेश्वर साहू डा. राजू,तमेश साहू, माया साहू आदि शामिल है

Exit mobile version