Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की स्वप्न को साकार करने वाली इस ऐतिहासिक बजट के लिए जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त किया

 

देश में पहली बार गोधन से बने ब्रीफकेस में पेश हुआ छत्तीसगढ़ के न्याय और विश्वास का बजट, भूपेश है तो भरोसा है – जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू

दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने आज कांग्रेस सरकार का दूसरा बजट पेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने अनेक घोषणाएं कर प्रदेश की जनता को नई सौगात दी है। उपाध्यक्ष अशोक साहू ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने बजट की शुरुआत विश्व के मंगल कामना के साथ यजुर्वेद की पंक्ति “ॐ विश्वानी देव सवित: दुरितानी परा सुव, यत्भद्रम तत न आसुव” के श्लोक के साथ किया. मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रस्तुत बजट की शुरुआत के श्लोक से ही हमें पता चल जाता है कि यह बजट प्रदेशवासियों के सर्वांगीण एवं चहुमुखी विकास के लिए समर्पित बजट है. यह बजट प्रदेशवासियों के विश्वास का बजट है. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने इस बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखते हुए बजट प्रस्तुत किया है.

जिला पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष अशोक साहू ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना वार्षिक सहायता राशि 6 हजार को बढ़ाकर 7 करने, सुराजी गांव के स्वप्न को साकार करने के लिए प्रदेश के गौठानों में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क विकसित करने, छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन की शुरुआत के लिए 2 करोड़ का प्रावधान, पुरानी पेंशन योजना को बहाल, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए 6 करोड़ का प्रावधान, चिराग परियोजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान, कृषक समग्र विकास योजना में 123 करोड़ का प्रावधान, मिलाप परियोजना के तहत ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के लिए 450 करोड़ का प्रावधान, 32 स्वामी आत्मनंद हिंदी माध्यम स्कूल खोलने का निर्णय, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के लिए 50 करोड़ का प्रावधान, जिला पंचायत विकास निधि योजना के लिए 22 करोड़, जनपद पंचायत विकास निधि के लिए 66 करोड़ का प्रावधान किया गया है साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की गई है। व्यापम एवं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में राज्य के स्थानीय प्रतिभागियों का परीक्षा शुल्क माफ करने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने बजट में अनेक कल्याणकारी योजनाओं एवं घोषणाओं को रखा है।

गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की स्वप्न को साकार करने वाली इस ऐतिहासिक बजट के लिए जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया एवं पूरे प्रदेशवासियों को बधाई दिया।

 

Exit mobile version