Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ग्राम पंचायत रानीतराई में 15 वे वित्त के जनपद निधि एवं जिला निधि से नाली निर्माण एवं निर्मलाघाट का भूमिपूजन हुआ

पाटन विधानसभा में आने वाले गांव रानीतराई में 15 वे वित्त जनपद पंचायत निधि से नाली निर्माण एवं 15 वे वित्त जिला पंचायत निधि से निर्मलाघाट निर्माण का भूमिपूजन आज 14 फरवरी को किया गया ।

आपको बता दे कि नाली निर्माण रानीतराई बस्ती में एवं निर्मलाघाट बावातलाब में किया जाना है ।

आज माननीय अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य अतिथि में एवं माननीय रमन टिकरिहा सभापित जनपद पाटन के अध्यक्षता एवं माननीय राजेश ठाकुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर ,माननीय रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण ,माननीय उमाकांत चन्द्राकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के विशेष अतिथि में संपन्न हुआ ।

ग्राम पंचायत रानीतराई के युवा सरपंच माननीय निर्मल जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सभी पंच गण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

Exit mobile version