Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ग्राम पंचायत तेलीगुंडरा में पानी टंकी एवं पाइप लाइन विस्तार का भूमिपूजन हुआ -श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम

पाटन विधानसभा में आने वाले गाँव ग्राम पंचायत तेलीगुंडरा में 94 लाख के लागत से बनने वाली पानी टंकी एवं पाइप लाइन विस्तार का भूमिपूजन किया गया ।
जिसमे बतौर मुख्यातिथि श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम सभापित जिला पंचायत दुर्ग रहे, अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन के सभापित माननीय दिनेश साहू ने किया ,विशेष अतिथि ब्लाक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के कोषाध्यक्ष रहे ।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच मनीष पटेल सहित पंच गण एवं गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे ।
सरपंच श्री पटेल ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि सभी सम्मानित अतिथियो का भी ह्रदय से आभार उक्त पानी टंकी के निर्माण एवं पाइप लाइन विस्तार से लोगो को पेयजल की सुविधा मिलेगी ।

Exit mobile version