Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ग्राम पंचायत तर्रा में सी सी रोड का हुआ भूमि पूजन

जामगांव एम/ पाटन विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तर्रा  निरंतर विकास की ओर आगे बड़ रहा है इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत में विकास की ओर आगे बढ़ते हुए।

आज आयुर्वेदिक अस्पताल ,शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय,शासकीय कन्या हाईस्कूल ,आंगनबाड़ी,बाजार,एवं बैंक पहुँच मार्ग हेतु सी सी रोड का भूमि पूजन ग्राम  के सरपंच डॉ योगेश चंद्राकर के द्वारा किया गया जहां उपसरपंच पचगण सहित  ग्रामवासी उपस्थित थे।

सरपंच ने गांव के विकास के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी एवं ओ एस डी माननीय आशीष वर्मा जी का हृदय से धन्यवाद कर आभार प्रकट किया है।

Exit mobile version