पाटन विधानसभा में आने वाले गाँव ग्राम पंचायत तर्रा में आज वार्ड नं 9 ,10 ,12 में नाली निर्माण का भूमि पूजन कर नीव रखी गई ।
जिसमें सुश्री संतोषी तिवारी (प्रवक्ता ब्लाक कांग्रेस पाटन) टिकेंद्र चंद्राकर (ग्राम अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी तर्रा गौठान अध्यक्ष तर्रा) ग्राम के सरपंच डॉ योगेश चंद्राकर उपसरपंच नवीन चंद्राकर उपस्थित रहे ।
जिसमे सरपंच के द्वारा बताया गया कि लोगो को गंदे पानी एवं कीचड़ से मुक्ति मिलेगी यह अंडर ग्राउंड नाली है जो सीधे बस्ती से बाहर निकलेगी यह बहुत पुरानी मांग में से थी जिसके लिए सरपंच एवं ग्रामवासी के द्वारा मुख्यमंत्री जी का एवं ओ एस डी साहब का बहुत बहुत धन्यवाद दिया गया
