ग्राम निपानी-टिपानी के बर्षों पुरानी मांग खारुन नदी पर स्टॉप डेम की निर्माण प्रगति पर
B. R. SAHU CO-EDITOR
CG24NEWS :- ग्राम निपानी-टिपानी के बर्षों पुरानी मांग खारुन नदी पर स्टॉप डेम के निर्माण का सपना स्थानीय जन प्रतिनिधियों के सराहनीय प्रयास से पूरा होने वाला है 947.42 लाख रूपये के लागत से निर्माणाधीन स्टॉप डेम का कार्य प्रगति पर है सुपर वाइजर मोती लाल के अनुसार स्टॉप डेम का कार्य लगभग जुलाई माह तक पुर्ण होने की संभावना है । आनेवाले 2024 के ग्रीष्मकॉल से स्टॉप डेम में पानी स्टॉपेज होना शुरू हो जायेगा डेम की ऊँचाई 3 मी. है और 10 गेट है स्टॉप डेम निर्माण होने से निपानी और टिपानी गांव वाले को आनेवाले समय में निस्तारी की सुविधा प्राप्त होगी पशु-पक्षी और मवेशियों को ग्रीष्मकॉल में पानी मिलेगा क्योंकि ग्रीष्मकॉल में नदी हमेशा सुख जाता है ।