Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ग्राम डिड़गा भागवत महापुराण कथा में आज रासलीला कथा व श्री कृष्ण विवाह का वर्णन

रानीतराई :-ग्राम डिड़गा में पूर्व सरपंच संतोष पटेल के निवास स्थल में स्वर्गीय सुपुत्री रिया पटेल ,पिता रामदयाल पटेल ,माता मानिक बाई पटेल , माता नैन बाई पटेल ,पत्नी वैन बाई पटेल की स्मृति में चल रहे भागवत महापुराण कथा में कथा वाचिका पूज्यनीया श्रीमती गरिमा देवी शर्मा (ब्राम्हण पारा दुर्ग) द्वारा आज आठवां दिवस श्री कृष्ण बाल लीला,राधा-कृष्ण वियोग, रासलीला कथा,गोवर्धन पर्वत वर्धन एवं कंस वध कथा,कृष्ण-रुखमणी विवाह का वर्णन किया गया तथा छोटे-छोटे बच्चों को संदेश दिया ।कि आपका प्रथम कर्तब्य पढ़ाई करना है उसके बाद अन्य काम कथा के बीच में गोविंद मेरो है गोपल मेरो है का सुन्दर भजन प्रस्तूत किया गया जिस पर  लोग खूब झुमे और नाचे इस कथा में आसपास गांव के लोग और ग्रामीण जन अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा का रसपान कर रहे हैं । आज प्रमुख रूप से कथा स्थल कथा श्रवण के लिए पूर्व सरपंच निपाणी कुंज बिहारी सिन्हा , पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष धनराज साहू ,परमाननंद विद्यालय के संचालक बिसहत साहू , श्यामसुंदर हिरवानी अवध राम बिजौरा ,राम कृष्ण ताम्रकार ,राजेंद्र वर्मा , करेला सरपंच लेखनी वर्मा ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबिता जैन , पूर्व सरपंच प्रेमलता चंद्राकर ,हरीश पटेल बालोद सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही ।
Exit mobile version