तर्रा में अस्पताल भवन का भूमिपूजन हुआ।
पाटन ।
पाटन ब्लाक के अन्तर्गत आने वाले ग्राम तर्रा में 6 बिस्तर वाले अस्पताल भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया।
जिसमें ग्राम तर्रा के सरपंच डॉ योगेश चंद्राकर उपसरपंच नवीन चंद्राकर के द्वारा भूमि पूजन कर कार्य को गति दी गई ।
जिसमें सरपंच के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव का धन्यवाद दिया गया।
क्योंकि इसके बनने से तर्रा के अलावा आस पास के अन्य गांव के मरीजों को इलाज मे बहुत सुविधा मिलेगी ।
जिससे मरीजो को ईलाज हेतु दूर अस्पताल जाने की जरूरत नही पड़ेगी।
साथ ही मरीज को असपताल में भर्ती करके इलाज की सुविधा भी हो जायेगी ।
