ग्राम तर्रा में सरपंच के द्वारा आज मनरेंगा कार्य के दौरान मनरेंगा कार्य मे लगे हुए महिला मजदूरों का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर में महिलाओं का गुलाल लगा कर सम्मान किया ।
साथ ही सरपंच डॉ योगेश चंद्राकर ने अपने बेटे का जन्मदिन भी मनरेंगा मजदूरों के साथ मनाया इस अवसर पर सरपंच के द्वारा बताया गया कि नारी है तो समाज है प्रकृति है जीवन है।
सभी महिलाओं ने सरपंच का धन्यवाद किया और उनके बेटे को जन्मदिन पर आशीर्वाद दिया ।
महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने कर्तव्य का पालन करते हुए हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प लिया और कहा हम मजदूर महिलाएं कई कठनाइयों से जूझ कर आगे बढ़ने का कार्य करते है ।
हर जगह पुरुष के बराबर काम करके दिखाते है ।
