Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिले के 226 गौठानों में हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ गौठन दिवस

गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिले के 226 गौठानों में हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ गौठन दिवस

दुर्ग 26 अक्टूबर 2022/आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिले के 226 गौठानों पर गौठान दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया।जिले के सभी गौठानों में परंपरागत तरीके से गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई गई और सुसज्जित गौ माताओं की उपस्थिति में गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना की गई। पूजा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, स्व सहायता समूह की दीदियां और ग्रामीण जन उपस्थित थे जिन्होंने पूजन करने के बाद अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए प्रार्थना भी की। गोवर्धन भगवान की पूजा के दौरान उन्हें पंचामृत और विभिन्न पकवानों के भोग भी लगाये गए।

आज गौठान दिवस के अवसर पर शिविर का आयोजन भी कराया गया।गौठानों में संगोष्ठी का आयोजन भी हुआ जिसमें ग्रामीणों वह चरवाहों को गौठान प्रबंधन, पशु स्वास्थ्य रक्षा, पशु नस्ल सुधार, हरा चारा उत्पादन, एवं घोटालों को सालम भी बनाए जाने के संबंध में चर्चा भी की गई।

आज ग्राम गौठान खजरी, अलबरस, भोथली, मतवारी, चीचा, धमधा, फुंडा ,मोहदी, पाटन, पाहर, केसरा, अकतई, बिरौदा,घोटवानी व थनौद इत्यादि के साथ-साथ शहरी क्षेत्र के गौठानों में भी गौठान दिवस एवं शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

Exit mobile version