रायपुर : पड़ोसी ने व्यापारी पर पत्थर से हमला कर दिया है, प्रार्थी ने शिकायत डीडी नगर थाने में की है, और वहीं यह बताया कि वे अपने निवास में मकान निर्माण कर रहा था, उसी वक्तघर निर्माण के लिए गिट्टी रोड के किनारे डम्प करवाया गया था जिससे आधा रोड ब्लाक हो गया।
पड़ोस में रहने वाला श्रीकांत मिश्रा ने घर के सामने आया और रोड में गिट्टी क्यों डाल दिए हो कहकर जबरन गाली-गलौज किया और इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी दे डाली और बात हजम नहीं हुई तो पत्थर उठाकर व्यापारी के सिर पर हमला कर दिया।
व्यापारी को हमला से काफी गंभीर चोट आई है, बता दे की प्रार्थी ने शिकायत कर पुलिस ने आरोपी श्रीकांत मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
