Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गुढ़ियारी में लगा विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया है नया पोल नही लगा तो हो सकता है दुर्घटना

पाटन विधानसभा में आने वाले गांव ग्राम गुढ़ियारी (भाठापारा) तह पाटन जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ में ग्राम पंचायत भवन से लगा बिजली का पोल बीच से टूट कर झुक गया है ,

जिनकी सूचना पूर्व में भी बिजली विभाग सब स्टेशन गाड़ा़ढीही  में दिया जा चुका है लेकिन हर बार विद्यूत विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपने मौका में आकर नजरि नक्सा बनाकर चले जाते हैं

वह पोल जमीन में गड़े हिस्से से क्रेक होके टूट गया है जो कभी भी हवा के झोंके या तूफान या किसी हल्का ठोकर से गिर सकता है लेकिन कोई भी जवाबदेह अधिकारी समस्या के समाधान निकालने में अपना ध्यान नही दे रहें है।

 

लगभग 20 परिवार और वहाँ सुबह शाम खेलते बच्चे उस पोल के गिरने से बहुत बड़ी दुविधा या दुर्घटना की स्थिति बन सकती है ।

अब सभी गुढ़ियारी के ग्रामीण वार्ड 7 मोहल्ले वासी इनकी शिकायत मुख्यमंत्री से करने वाले हैं ।

गाड़ढिही सबस्टेशन के जे ई ने बताया कि पोल टूटने की जानकारी सामने आया है विद्युत ठेकेदार से बात हो गया है जल्द ही नया फोल लग जायेगा

Exit mobile version