Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गरियाबंद-में पुलिस विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा जिले के 13 शहीद जवानों के परिवारों को आज तिरंगा झंड़ा देकर सम्मानित किया गया 

✍️जिला प्रमुख रिपोर्ट सैयद बरकत अली गरियाबंद 

 

गरियाबंद-गरियाबंद में शहीद परिवार ने सम्मान पाकर कई परिजनों की आंखें भर आई माहौल भावुक हो गया अपने शहीद बेटे की याद में कई माता पिता की आंखें नम नजारा रहे थी कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय गीत से करते हुए इसके बाद सभी शहीद जवानों की तस्वीरों को रखकर उसके सामने पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हमर तिरंगा शहीदों के परिवारों का सम्मान कार्यक्रम के तहत आज गरियाबंद जिले के शहीद परिवारों से जिला एवं पुलिस प्रशासन ने आत्मीयता से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू की आतिथ्य में आयोजित इस सम्मान समारोह में कलेक्टर प्रभात मलिक और पुलिस अधीक्षक जे.आर. ठाकुर ने जिले के शहीद परिवारों से बातचीत की कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि साहू ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में जिले के शहीदों के परिजनों को नमन करते हुए अपने वक्तव्य में उद्घृत किया कि शहीदों के कार्यों को शब्दों में पिरोया नहीं जा सकता। कलेक्टर प्रभात मलिक ने कहा कि जिला एवं पुलिस प्रशासन का शहीदों के परिजनों से भेंट एक छोटा सा पहल है। जिन्होंने प्रदेश एवं देश के लिए शहादत दी है, ऐसे वीर सपूत के परिजनों को नमन है। शहीद परिवार अपने आप को अलग-अलग ना समझें बल्कि अपने परिवार की तरह ही जिला प्रशासन को भी अपना समझें

Exit mobile version