Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गरियाबंद पुलिस ने युवक को क्यों और किस लिए किया गिरफ्तार जानें कैसे क्या है मामला

✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला प्रमुख रिपोर्ट सैयद बरकत अली गरियाबंद

गरियाबंद क्षेत्र के ग्राम खरहरी का मामला ललित सिन्हा पिता स्व० सुंदर सिंह सिन्हा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी धर्मेंद्र नेताम द्वारा इनकी पुत्री व एक अन्य रिश्तेदार के कम्प्यूटर आपरेटर के पद में नौकरी लगाने के नाम पर 3700 रु. का धोखाधड़ी किया है कि रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली गरियाबंद में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया

घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था जिसके गिरफ्तारी हेतु गरियाबंद जिला के पुलिस कप्तान जे०आर० ठाकुर के दिशा-निर्देश, में सिटी कोतवाली गरियाबंद के थाना प्रभारी सउनि प्रहलाद ठाकुर द्वारा टीम गठित कर थाना क्षेत्र के मुखबिर को सक्रिय किया गया जिसके सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी धर्मेन्द्र नेताम को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिनके द्वारा अपना जुर्म कबूल करने पर गिरफ्तार कर रिमांड में माननीय न्यायालय पेश किया गया

उक्त कार्यवाही में सिटी कोतवाली गरियाबंद के कार्यवाहक थाना प्रभारी सउनि प्रहलाद ठाकुर, प्र०आर० डिगेश्वर साहू, कुबेर बंजारे, आर० मुरारी यादव, डिलोचन रावटे, केवल नेताम, अनिल अनंत, सुखसागर नाग, रवि सोनवानी की सराहनीय भूमिका रही

Exit mobile version