Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गरियाबंद पुलिस ने किन वारदातों से 6 लोगों को किया गिरफ्तार जानें कैसे क्या है माजरा

✍️जिला प्रमुख सैयद बरकत अली के साथ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद 

गरियाबंद:-जिले में फर्जी नक्सली बनकर सरपंच से वसूली करने पहुंचे 6 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है मामला छुरा थाना क्षेत्र का है जानकारी के अनुसार छुरा थाना में हेमू नागेश पिता विष्णु राम (30 वर्ष) खुड़ियाडीह निवासी ने 25 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22-23 अगस्त की रात्रि 03-04 नकाबपोस हथियारबंद नक्सली घर मे घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये की मांग किया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने तत्काल जिला के उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर स्पेशल टीम गठित किया गया पुलिस अधीक्षक जेआर ठाकुर ने प्रेस वार्तालाप पर छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ को बताया कि प्रथम दृष्टया घटनास्थल नक्सल प्रभावित क्षेत्र न होने की अंदेशा पर पुलिस द्वारा संदेह हुआ की ये असली नहीं नकली नक्सली है। इसके आधार पर इस तरह के मामले के पुराने रिकॉर्ड खंगाले गए। जिसके पश्चात स्पेशल टीम, सायबर सेल एवं थाना छुरा के टीम द्वारा सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया था। वहीं विश्वस्त मुखबिर द्वारा दिये गए सूचना में आधार पर संदेही प्रहलाद नायक पिता विजय नायक (40वर्ष) पिपरहट्टा, रोहित नागेश पिता भादुराम (30वर्ष) कोचेंगा, गेमेंद्र ध्रुव पिता जागेश्वर राम (23वर्ष) पोखरा, ओमप्रकाश उर्फ छोटू पिता हेमलाल निषाद (25वर्ष) पोखरा थाना राजिम, गौतम चक्रधारी पिता जनकराम (31वर्ष) करेली, पायल मानिकपुरी रायपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर सभी 6 आरोपियों द्वारा अपना जुर्म कबूल कर घटना को अंजाम देने में उपयोग किये एयरगन तथा नक्सली वर्दी एवं अन्य सामग्री को पेश करने पर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पकड़ने में इनकी रही भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरा, स्पेशल टीम प्रभारी प्र.आर. अंगद राव, चूड़ामणि देवता, आरक्षक सुशील पाठक, रविंद्र सिन्हा, हरीश साहू, यादराम ध्रुव, साथ ही थाना छुरा से सहायक उपनिरीक्षक सुरेश निषाद, प्र.आर. हीरालाल चंद्राकर, तुलाराम, उमेश शांडिल्य, आरक्षक माधव साहू, दयानंद गौड़, राजेंद्र गायकवाड, सूर्यकांत राय की सराहनीय भूमिका रही।

यह मिला आरोपियों के पास से

आरोपी के पास से 03 नग एयर गन, 70 नग छर्रा, 02 नग वॉकीटाकी, 02 नग चार्जर, 06नग नक्सली वर्दी, 04 नग मोबाईल फोन, 01 नग पेचकस, 02 नग बैग, नक्सली पर्चा, मिर्च पाउडर, प्लास्टिक टेप, 01 कार मारुति सुजुकी रिट्ज क्रमांक सीजी 04 एचडी 5804, मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एम 5347 कुल कीमती करीबन 2 लाख 60 हजार रुपये सामग्री जप्त किया गया।

Exit mobile version