Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गरियाबंद परीक्षा परिणाम घोषित जाने कौन आया पहला

गरियाबंद: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरछेड़ी, ब्लाक व जिला गरियाबंद मे नवमी और ग्यारहवीं का परीक्षा फल घोषित किया गया. विद्यालय के सभागार में 9वी और 11वी के विद्यार्थियों सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं ग्राम के सरपंच श्री गेंद लाल जी की उपस्थिति में विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम सुनाया गया . कक्षा नवमी में कुल 72.5% परिणाम रहा।

कुमारी खुमेश्वरी ने 83.50% प्राप्त कर प्रथम स्थान बनाया वही मोनेश कुमार 79.33% व कुमारी लक्ष्मी को 79% के साथ क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान मिला. इसीतरह कक्षा 11वी में स्कूल कूल 65% परिणाम रहा जिसके अंतर्गत विज्ञान संकाय में कु.पायल देवांगन को 74.40% के साथ प्रथम स्थान, भावेश यादव 73.40% के साथ द्वितीय व कोमल ने 71.80% के साथ तृतीय स्थान बनाया. वाणिज्य संकाय में कुमारी मोनिका ने 60.20% के साथ प्रथम स्थान व पुरुषोत्तम एवं कुमारी जागेश्वरी ने क्रमश द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया . कला संकाय के अंतर्गत राजेंद्र ने 60.20% प्राप्त कर प्रथम स्थान बनाया।

वही दिलेश व संतोष कुमार ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्री गैंदलाल सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा परीक्षा और परिणाम के बीच की कड़ी पर बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए प्रेरणादायी उद्बोधन के साथ उज्जवल भविष्य की कामना के लिए शुभकामनाएं दी गई. विद्यालय के प्राचार्य श्री त्रिवेदी जी ने परीक्षा में असफल हुए विद्यार्थियों को को अवसर प्रदान करते हुए पुनः परीक्षा 22 जून से कराने की घोषणा भी किए।

कक्षा ग्यारहवीं के कक्षा शिक्षक श्री दीपक गवली, कक्षा नवमी के कक्षा शिक्षक श्री हरि नारायण यादव सहित व्याखाता श्री कामता प्रसाद साहू, श्री दिनेश कुमार निर्मलकर, श्री किरण कुमार दीवान, श्री चंद्र कश्यप, श्रीमती नूतन साहू, चंद्र कांत उईके एवं पुरुषोत्तम ध्रुव की उपस्थिति व सहयोग रहा! कार्यक्रम का मंच संचालन एवं धन्यवाद प्रस्ताव, स्वर्गीय श्री हरिवंश राय बच्चन के लिखित रचना मेहनत करने वालों की हार नहीं होती.. के साथ विद्यालय के व्याख्याता भौतिकी श्री ओम प्रकाश वर्मा के द्वारा किया गया।

Exit mobile version